फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19, 399 निशक्तजनों का सहारा बनेगी पीडब्ल्यूडी एप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में आयोग का पर्सन विध डिसएबिलिटी यानी पीडब्ल्यूडी एप जिले के 19,399 नि:शक्तजनों का मददगार साबित होगा।
विज्ञापन


इस एप के जरिए न सिर्फ नि:शक्तजन अपना नाम बढ़ा या संशोधित करा सकते हैं बल्कि मतदान के दिन बूथों पर पहुंचने के लिए व्हील चेयर आदि की भी मांग कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए आयोग ने अन्य मतदाताओं को जागरूक करने की रणनीति तय की है, जिसमें नि:शक्तजनों का भी शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


बूथों पर उनकी सहायता के लिए दिव्यांग मित्र पहले से ही नामित किए गए हैं। इसके अलावा अब आयोग ने नि:शक्तजन मतदाताओं की सहायता के लिए एक ऐप तैयार कर लांच कर दिया है जिसकी मदद से घर बैठे निशक्त मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम बढ़वा सकता है या संशोधित करवा सकता है।

संपर्क ब्योरा उपलब्ध कराने के बाद बूथ के सक्षम अधिकारी भी निशक्त मतदाता की सहायता मतदान के दिन करेंगे। यदि बूथ तक मतदाता को जाने मेें परेशानी है तो उसे बूथ तक लाने और ले जाने की भी व्यवस्था बूथ लेबल अधिकारी द्वारा की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोग ने ऐप जारी कर दिया है। उपजिलाधिकारियों से ऐप का प्रचार प्रसार करने को कहा गया है। इससे न सिर्फ मतदाताओं को लाभ मिलेगा। बल्कि शत प्रतिशत मतदान कराने में मदद मिलेगी।


नि:शक्तजन मतदाताओं की सहायता के लिए जिले के 3431 बूथों पर जहां जहां पर नि:शक्त मतदाताओं की संख्या अधिक होगी वहां बूथ पर व्हील चेयर आदि की व्यवस्थाएं भी होंगी।
विज्ञापन


जिसकी मदद से बूथ गेट से लेकर मतदान कराने तक दिव्यंाग मित्र द्वारा व्हील चेयर पर बैठाल नि:शक्तजनों की मदद की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने व्हील चेयर को लेकर विकलांग जन कल्याण विभाग को इसकी जिम्मेदारी है।


19, 399 निशक्तजनों का सहारा बनेगी पीडब्ल्यूडी एप
आयोग ने जारी किया पर्सन विध डिसएबिलिटी एप

ऐप के जरिए नि:शक्तजन कर सकते व्हील चेयर की मांग
मांगने पर बूथ के सक्षम अधिकारी करेंगे सहायता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें