फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आपस में टकराईं दो बाइकें, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। पचदेवरा थाना क्षेत्र में कमालपुर नारायपुर मार्ग पर बरगदिया गांव के पास बृहस्पतिवार रात दो बाइकें आपस में टकरा गईं। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी अरविंद (21) वाशिंग पाउडर बनाने वाली एक कंपनी का सेल्समैन था। बृहस्पतिवार शाम वह अपने काम के सिलसिले में हरपालपुर गया था। वापस आते समय उसके दोस्त कमालपुर निवासी झगड़ी (20), धर्मराज (21) और रामू (19) मिल गए। इसके बाद एक बाइक पर अरविंद और झगड़ी सवार हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर धर्मराज और रामू सवार थे। बृहस्पतिवार रात दोनों पचदेवरा गए और यहां एक दुकान पर दावत की।
वापस घर जाते समय बरगदिया के पास दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। इसके कारण अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीनों साथी घायल हो गए। झगड़ी, धर्मराज और रामू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने अरविंद के शव का पोस्टमार्टम कराया। अरविंद तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें