फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बस ओवरटेक करने में दो बाइकें टकराईं, एक की मौत, दंपती समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। उन्नाव कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के ककरा के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करने में दो बाइकें टकरा गईं। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उनका बहनोई घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार दंपती बेटे समेत घायल हो गए।
विज्ञापन


मूलरूप से अरवल थाना क्षेत्र के चांदापुर निवासी उमेश (32) खेती करते थे। वह आमतौर पर हरदोई स्थित मकान में रहते थे। रविवार को वह अपने बहनोई फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुड़गांव निवासी दीपक (25) के साथ हरदोई से गांव जाने के लिए निकले थे। उमेश के साथ उनके मामा गिरीश भी थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। गिरीश को उनके गांव दयालपुर में छोड़कर उमेश और दीपक चांदापुर जा रहे थे। ककरा के पास सामने से रोडवेज बस को ओवरटेक कर आ रही बाइक से उमेश की बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर सवार सांडी थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी विमल (30) उनकी पत्नी मोनी (28) और पुत्र कार्तिक (2) भी घायल हो गए।
पांचों घायलों को सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया। यहां उमेश को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दीपक और विमल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मोनी और कार्तिक को मामूली चोटें आईं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें