फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर के नकली पार्ट्स बेचने पर दो गिरफ्तार

Thu, 25 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कंपनी के नाम पर नकली कंप्यूटर पार्ट्स बेचने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी संख्या में कंपनी के नाम के नकली कंप्यूटर पार्ट्स बरामद हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एचपी कंपनी के जनरल मैनेजर हृदय नारायण मल्ल और जांच अधिकारी ईआईपीआर इंडिया लिमिटेड अमित कुमार बुधवार को एसपी से मिले और शहर में कंपनी के नाम से नकली कंप्यूटर के प्रिंटर की कार्टेज बेचे जाने की शिकायत की। एसपी ने एएसपी बीसी दुबे को छापा मारने के निर्देश दिए।

एएसपी ने कंपनी के अधिकारियों के साथ शहर कोतवाली पुलिस को भेजा। टीम ने सिनेमा रोड पर संचालित जेके इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर छापा मारा। वहां 20 नकली कार्टेज बरामद हुई। उन्होंने दुकान संचालक राजेंद्र शर्मा निवासी महेश गली को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अवस्थी मार्केट में देव कंप्यूटर की दुकान पर छापा मारा। जहां से 10 एचपी की नकली कार्टेज बरामद हुई।
विज्ञापन


उन्होंने दुकान संचालक आशीष तोमर निवासी विकास नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धोखाधड़ी और कापी राइट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस मौके पर एसआई राजीव सिंह, एसआई देवकरन, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें