फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से 25 हजार के इनामी समेत दो आरोपी घायल

विज्ञापन
फोटो-10- मेडिकल कॉलेज में भर्ती आरोपी विजय। संवाद
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना के टेढ़ी पुलिया पर बुधवार रात पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

आत्मरक्षा में चलाई गई पुलिस की गोली दोनों आरोपियों के पैर में लगी जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ। सिपाही समेत तीनों को भरावन सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने दोनों आरोपियों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनको भर्ती कर लिया गया। आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक ने एक आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
थाना क्षेत्र के बानपुर निवासी सुशील कुमार ने 24 अगस्त और ग्राम गौढ़ी निवासी श्रीराम ने 30 अगस्त को मकान में चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों पीड़ितों ने प्राथमिकी में नकदी और आभूषण चोरी होने की बात कही थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि दोनों चोरियों की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। जांच में सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसंडा निवासी रामजी और तंबोर थाना क्षेत्र के ग्राम मटरवा निवासी विजय के नाम प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने आरोपी रामजी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बाइक से अतरौली थाना क्षेत्र के ढिकुन्नी गांव में चोरी करने के लिए घूम रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने बुधवार को आधी रात के बाद टेढ़ी पुलिया पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को बाइक सवार दो शख्स आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। अपने पीछे पुलिस को आता देख आरोपियों ने फायरिंग शुरु कर दी।
पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाईं। इसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पुलिस की पूछताछ में एक ने अपना नाम रामजी और दूसरे ने विजय बताया। रामजी के दाहिने और विजय के बायें पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में सिपाही उदयवीर भी घायल हो गए। तीनों को भरावन सीएचसी पहुंचाया गया। आरोपियों के पास से बाइक, चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने संडीला कोतवाली क्षेत्र के किशोरीखेड़ा में एक नवंबर को चोरी करने की बात स्वीकार की। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि आरोपी रामजी हरियावां थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी के मामले में शामिल है।

दोनों आरोपियों से ये सामान हुआ बरामद
आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण और 15,170 रुपये बरामद किए गए हैं। इसमें दो हथफूल, दो जोड़ी पाजेब, चार जोड़ी पायल, 10 जोड़ी बिछुआ, दो नथ शामिल हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


टीम में ये रहे शामिल
पुलिस की टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र, उप निरीक्षक राहुल कुमार, धर्मेंद्र, प्रवीण, सिपाही उदयवीर, शैलेंद्र, अरविंद, अजीत, रविंद्र, शिवम, ब्रजेश और अर्जुन शामिल रहे।

फोटो-10- मेडिकल कॉलेज में भर्ती आरोपी विजय। संवाद

फोटो-10- मेडिकल कॉलेज में भर्ती आरोपी विजय। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें