फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसीदास की जयंती पर किया पौधरोपण

Sun, 23 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवण मास की सप्तमी पर गोस्वामी तुलसी दास की जयंती शनिवार को गंगा देवी इंटर कालेज में भी धूमधाम से मनाई गई। तुलसी मानस सेवा समिति व कालेज प्रबंधन की ओर से विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रमोद बाजपेई ने गोस्वामीजी के चित्र का माल्यार्पण व ज्योति जलाकर किया। उन्होंने हर छात्र को प्रतिवर्ष एक पौधा लगाने को प्रेरित किया। हर व्यक्ति को वृक्षों से मिलने वाला लाभ व वृक्षों के कटान से होने वाली हानि का विस्तृत वर्णन किया।

टीचर राजकुमार सिंह ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसीदास जन-जन के प्रेरणा दायक रहे। इस मौके पर राममुरारी त्रिपाठी, संस्था उपाध्यक्ष चित्रा बाजपेई, राजेश गुप्ता, राजेंद्र अवस्थी, राकेश शुक्ला, आशीष बाजपेई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें