फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में फंसा ट्रक, पांच घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
संडीला में सेंट थेरेसा बाइपास के पास रोड पर खराब खड़ा ट्रक। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। कस्बा के मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह 10 बजे से जाम लग गया। इससे बस अड्डा से गल्ला मंडी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें एंबुलेंस समेत तमाम बड़े व छोटे वाहन फंसे रहे। पांच घंटे बाद पुलिस जाम खुलवा सकी। तब वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

संडीला का एक मात्र सेंट थेरेसा बाईपास मार्ग है, जो लखनऊ-हरदोई से आने वालों को कस्बे में होते हुए बेनीगंज अतरौली को जोड़ता है। इस रास्ते पर जगह जगह गड्ढे हैं।
इमालियबाग में बाईपास के सुरवात के पास बड़ा गड्डा है। इसी गड्ढे में सुबह एक ट्रक फंस गया। इससे रास्ता बंद गया। इसके चलते बड़े व छोटे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। वहीं हरदोई लखनऊ मार्ग जय जवान चौक के पास भी जाम लग गया। इसकी सूचना पाकर चौकी प्रभारी बालेंद्र कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और पांच घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवा सके। इस दौरान जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें