कटरा बिल्हौर हाईवे पर हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लमकन के निकट ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नया गांव मुबारकपुर निवासी प्रभाकर (35) पुत्र मिथलेश भारतीय जीवन बीमा निगम में एजेंट था। बीमा पॉलिसी के सिलसिले में हरपालपुर गया था। वहां से वापस आते समय लमकन के निकट ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। युवक उछलकर जा गिरा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर हरपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उसके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। प्रभाकर के परिवार में पत्नी रानी के अलावा छह वर्षीय पुत्र अंशुमान है। एक और पुत्र 10 दिन का है। पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।