फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार शिक्षक की ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
यश मौर्या की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर पसनेर गांव के पास मंगलवार सुबह बाइक से कोचिंग पढ़ाने जा रहे शिक्षक को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही शिक्षक की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसनेर निवासी यश मौर्या (23) पुत्र श्रीकृष्ण मौर्या अविवाहित था। वह दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गांव स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था। बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाता था। मंगलवार सुबह यश बाइक से कोचिंग पढ़ाने निकला था।
गांव के बाहर कटरा-बिल्हौर मार्ग पर पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिर से ट्रक का पहिया निकलने से उसकी जान चली गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी होने से परिजनों मेें कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें