फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चालक को झपकी आने से दुकानों और वाहनों पर चढ़ा ट्रक

विज्ञापन
ट्रक चढ़ने से कुछ ऐसी हो गई चौकी के बाहर खड़ी कार की दशा।
विज्ञापन
पिहानी। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक सड़क किनारे की दुकानों को रौंदता हुआ जहानीखेड़ा पुलिस चौकी के बाहर खड़े वाहनों पर चढ़ गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग का कुछ हिस्सा हरदोई जनपद में भी है। यह इलाका पिहानी कोतवाली क्षेत्र में आता है। शनिवार रात 12:15 बजे सीतापुर की ओर से शाहजहांपुर जा रहे खाली ट्रक के चालक को झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित हुआ ट्रक रोड किनारे स्थित प्रिंस गुप्ता की फल की दुकान को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया।
प्रिंस गुप्ता के अनुसार लगभग 10 हजार के फल और एक जूसर मिक्सर तथा दुकान का फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ने आगे पुलिस चौकी पर खड़ी चौकी प्रभारी सूर्यमणि यादव की कार होमगार्ड लईक की बाइक व कुछ अन्य सीज खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए चौकी का बोर्ड, गमले, पेड़ और बिजली के पोल को तोड़ते हुए हाईवे पर सौ मीटर आगे डिवाइडर से टकरा कर रुक गया।
विज्ञापन

रात होने के कारण दुकानें बंद थीं जिसके कारण बड़ा हादसा होते होते बच गया। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि ट्रक कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। आशंका है की चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें