फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता ट्रक हेल्पर का शव मिला, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
मृतक के परिजनों को समझाते कोतवाल भगवान चंद्र व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औहदपुर में फांसी पर लटके मिले लापता ट्रक हेल्पर के शव को परिजनों ने प्राथमिक विद्यालय के निकट रखकर हंगामा कर दिया। उन्होंने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ और कोतवाल ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया साधौ निवासी कुलदीप (27) पुत्र सुरेश चंद्र ट्रक पर हेल्पर था। पिता सुरेश चंद्र ने बताया कि कुलदीप गुरुवार को घर से बाजार गेहूं बेचने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार को ग्राम औहदपुर के निकट यूकेलिप्टिस के बाग में उसका शव फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो डाली थी। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सुरेश चंद्र को दी।
सुरेश चंद्र ने उसकी शिनाख्त पुत्र कुलदीप के रूप में की। मृतक पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के निकट शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने औहदपुर निवासी एक व्यक्ति पर लेनदेन की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ, कोतवाल भगवान चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों को शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें