फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान चंडीगढ़ सेे गांव लौटे श्रमिक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में गमछे से फंदे पर लटकता मिला। मृतक की मां की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोदहाई निवासी सुधीर (35) पुत्र रामशंकर दो भाइयों में बड़ा था। मां रामवती ने बताया कि सुधीर अपने भाई के साथ चंडीगढ़ में मजदूरी करता था।
लॉकडाउन के कारण सुधीर 15 दिन पहले गांव वापस आया था, तब से वह मां रामवती के साथ ही रहता था। शनिवार सुबह सुधीर का शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला। घटना की जानकारी रामवती ने पुलिस को दी। देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि घटना के पीछे कोई स्पष्ट वजह परिजनों ने नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें