फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्घा की मौत हो गई, दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलापुर मजरा लखनौरा निवासी इलायची देवी (60) पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम चठिया निवासी रिश्तेदार राजाराम के परिवार में तेरहवीं में शामिल होने आईं थीं।
सोमवार को वह अपने भांजे महेश पुत्र नोखेलाल निवासी ग्राम काशीपुर थाना पसिगवां जिला सीतापुर व उसकी पत्नी बिटोली देवी के साथ बाइक से उसके घर जा रही थी। पिहानी के निकट मैगलगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में इलायची देवी, महेश व उसकी पत्नी बिटोली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही इलायची देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महेश व उसकी पत्नी बिटोली को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इधर घटनास्थल से ट्रक लेकर भागा चालक लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर जहानीखेड़ा कस्बे में ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें