जहानीखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक से कुचल
कर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनोें में कोहराम मचा हुआ
है। मृतक अपने माता-पिता का अकेला पुत्र था।
हादसे के बाद भागने का
प्रयास कर रहे ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धामापुर गांव
निवासी अवधेश कुमार गुप्ता जहानीखेड़ा गांव में मकान बनाकर रह रहते हैं।
रविवार की शाम तकरीबन चार बजे उनका तीन वर्षीया पुत्र आरएन गुप्ता
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खेल रहा था, तभी सीतापुर से लालकुआं जा रहे
आलू की चिप्स से भरे ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल आरएन को
लेकर वह सीएचसी पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे
के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को पुलिस ने ट्रक सहित दबोच लिया है।
समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां वीनू गुप्ता
ने अकेले पुत्र की मौत पर अपने हवास खो दिए हैं।