फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी महोली मार्ग पर कुल्हावर के भट्टे के पास ट्रक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। चाचा को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के अरवा नरसिंहपुर गांव निवासी शाहबाज (18) पुत्र नौशाद गुरुवार को चाचा अमजद खां (55) के साथ बाइक से पिहानी के पंडरवा किला निवासी रिश्तेदार के घर जा रहा था।
पिहानी-महोली मार्ग पर कुल्हावर गोमती पुल से कुछ दूरी पर ईंट भट्ठे के पास उसकी बाइक में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शाहबाज व उसका चाचा अमजद खां गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शाहबाज को मृत घोषित कर दिया। घायल अमजद को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर, ग्रामीणों ने घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें