पचदेवरा। पचदेवरा थान क्षेत्र के नरभा निवासी वृद्धा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव नरभा गांव के बाहर नाले के पास एक पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
नरभा निवासी सावित्री देवी (65) घर में ही रहती थी। बुधवार सुबह जब परिजन सो कर उठे तो वह घर में नजर नहीं आईं। परिजन तलाशने निकले तो गांव के बाहर एक पेड़ में साड़ी के फंदे से उनका शव लटका मिला। उनके बेटे प्रेम किशोर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिवार में दो बेटे प्रेम किशोर और नन्हे हैं। पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू कलह से फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।