हरदोई। जम्मू-श्री नगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकी हमले में पुलवामा में शहीद जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से बुधवार को शहीद उद्यान में वर्ष 2019 में शहीद जवानों को याद किया गया और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले में किसी ने अपना बेटा खोया था, तो किसी ने अपना भाई। कई ने अपना सुहाग खो दिया था। ऐसे वीरों को हम सब नमन करते हैं, जिन्होंने देश पर प्राण न्योछावर कर दिए।
कार्यक्रम में संरक्षक राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष गया प्रसाद, सुशील सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।