फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्पोर्ट्स कॉलेजों की 518 सीटों के लिए 15 मई से शुरू होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पढ़ाई के साथ खेलों में पारंगत करने के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्पोर्ट्स कॉलेजों में वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के पांच कॉलेजों की 518 सीटों को भरे जाने के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल किया जाएगा। इसमें कक्षा छह, नौ व 11 में प्रवेश के लिए आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से होंगे। खिलाड़ियों को खेल सारथी पोर्टल पर आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा।
विज्ञापन




खेल विभाग ने विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को पढ़ाई के साथ खेल में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि आवेदन भरने के इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए लिंक पर क्लिक करके निर्धारित प्रारूप को भरकर 200 रुपये शुल्क लगाकर जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म पोर्टल से निर्गत पैन नंबर अनिवार्य रूप से भरा जाना है। बिना पैन नंबर के आवेदन नहीं किया जा सकता।
अभ्यर्थी की आयु गणना एक अप्रैल 2026 से की जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में वॉलीबॉल, कुश्ती, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, जूडो, हॉकी, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, तैराकी, स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर में एथलेटिक्स, हैंडबॉल, कुश्ती और स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुर में हॉकी, बॉक्सिंग, जूडो, भारोत्तोलन आदि खेल संचालित हैं।
विज्ञापन




दो चरणों में होगा टेस्ट
प्रवेश के लिए खिलाड़ियों को दो चरणों से गुजरना होगा। पहला चरण मंडल स्तरीय ट्रायल है। जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि मंडल स्तरीय ट्रायल 15 से 25 मई के बीच अयोध्या, सहारनपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज और लखनऊ के केंद्रों पर होगा जबकि मंडल स्तर पर सफल खिलाड़ियों का अंतिम राज्य स्तरीय ट्रायल तीन से छह जून के बीच लखनऊ, गोरखपुर और सैफई में होगा। राज्य स्तरीय ट्रायल में सफल होने के बाद खिलाड़ियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा जिसके बाद ही उन्हें कॉलेज में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें