फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेट पर दर्ज होगा दिल्ली से आने वालों का ब्यौरा

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे से निकलकर जाते यात्री। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। रोडवेज बस के परिचालक दिल्ली से आने वाले हर यात्री का टिकट बनाने के साथ ही उनका पूरा ब्योरा निर्धारित प्रारूप पर दर्ज करेंगे। रोडवेज प्रशासन प्रतिदिन ये सूचना जिला प्रशासन को भेजेगा। ताकि प्रशासन दिल्ली से आने वाले लोगों पर नजर रख सके और उनकी समय पर जांच कराई जा सके। एआरएम रोडवेज आरबी यादव ने बताया कि कोरोना से बचाव को इस व्यवस्था को प्रभावी कर दिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख जिला प्रशासन सतर्क है। रोडवेज बस से दिल्ली से आने वाले हर यात्री का ब्योरा जुटाने की योजना तैयार की गई है।
एआरएम रोडवेज आरबी यादव ने बताया कि अभी तक दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों के परिचालकों द्वारा यहां से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का ब्योरा दर्ज कर आनंद विहार में दिल्ली प्रशासन को मुहैया कराया जा रहा था। नई व्यवस्था के तहत मंगलवार से दिल्ली से आने वाले प्रत्येक बस के परिचालकों द्वारा हरदोई आने वाले यात्रियों का नाम, पता व मोबाइल नंबर समेत अन्य डाटा निर्धारित प्रारूप पर दर्ज किया जाएगा। बस के स्टेशन पहुंचने पर परिचालक द्वारा प्रपत्र काउंटर पर दिया जाएगा। यहां से रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।
दिल्ली से प्रतिदिन आ रहे दो हजार लोग
हरदोई से दिल्ली रूट पर 45 बसों का प्रतिदिन संचालन होता है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक यहां से औसत हर रोज ढाई से तीन हजार लोग दिल्ली जा रहे हैं। जबकि दिल्ली से प्रतिदिन यहां आने वालों की संख्या दो हजार है।
विज्ञापन

नियमों के अनुपालन को बढ़ाई गई सख्ती
एआरएम रोडवेज आरबी यादव ने बताया कि बस चालकों व परिचालकों को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को मास्क व सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करने करने के लिए कहा जा रहा है। यात्रियों को मास्क लगाने के बाद ही बस में बैठाया जा रहा है। समय-समय पर कर्मियों की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें