फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बड़े वाहन मिले तो जारी होगी नोटिसें: डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अविनाश कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भारी व ओवरलोड वाहनों को दिन में नगर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। व्यापारी दुकान का सामान रात में उतरवाएं ताकि दिन में जाम की समस्या न हो। मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित यातायात समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ये बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने उद्योग एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए यातायात समिति को सुझाव दें। जाम की समस्या से बचने को सभी का सहयोग जरूरी है। नुमाइश चौराहे, सिनेमा चौराहे तथा बड़ा चौराहे पर जाम की समस्या पर डीएम ने कहा कि आटो रिक्शा चौराहों से हटकर खड़े हों।
दुकानदार रोड पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, सीओ सिटी विकास जायसवाल व ईओ रवि शंकर शुक्ला को निर्देश दिए कि नगर के मुख्य चौराहों व सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाएं। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर बस, ट्रक आदि भारी वाहन खड़े होने पर रोक लगाएं। नगर मजिस्ट्रेट तथा सीओ सिटी को निर्देश दिए कि इसके उल्लंघन पर वाहन मालिकों को नोटिस जारी करें। इसके बाद भी सुधार न होने पर वाहन को सीज करें। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें