फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लखनऊ जाने में फिर लग सकता है बढ़े किराये का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा से गुजरने पर वाहनों को फास्टैग से ही भुगतान करना होगा। ऐसे में लखनऊ जाने वाले राजमार्ग पर बघौली के वल्लीपुर में बने टोल बूथ पर भी फास्टैग से ही भुगतान लिया जाने लगा है। ऐसे में फास्टैग से टोल का भुगतान पहले से महंगा हो गया है। चूंकि, रोडवेज बसों को भी अब फास्टैग से भुगतान करना होगा। ऐसे में बसों में किराया बढ़ने की संभावना है। हालांकि अभी बसों का किराया बढ़ाया नहीं गया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लखनऊ जाने में नेशनल हाईवे 731 पर जिले की सीमा में बघौली के वल्लीपुर के पास टोल प्लाजा बनाया है। बीते साल एक अप्रैल को शुरू हुए टाेल प्लाजा से लखनऊ तक जाने वालीं रोडवेज बसों में बघौली के बाद सभी स्थानों के लिए किराये में सात रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, अब वल्लीपुर टोल पर सिर्फ फास्टैग से ही भुगतान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि फास्टैग से टोल का भुगतान सामान्य भुगतान से 25 प्रतिशत अधिक है। ऐसे में एक बार फिर लखनऊ जाने वाले लोगों को अधिक भुगतान करना होगा। इतना ही नहीं बसों से जाने वाले यात्रियों काे भी बढ़े हुए किराये का दंश झेलना पड़ सकता है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब लखनऊ की बसों में भी फास्टैग लगाया जाएगा और यूपीआई से भुगतान होगा। इससे सात से 10 रुपये का फर्क आएगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा पर हुई बढ़ोतरी का आकलन करने के बाद ही बस का किराया बढ़ाया जाएगा। अभी तक किराया बढ़ने का कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें