फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेहंदीघाट-संडीला-भटपुर सहित तीन राज्य राजमार्गों पर सफर होगा सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेहंदीघाट-संडीला-भटपुर सहित तीन राज्य राजमार्गों पर जल्द ही राहगीरों का सफर सुहाना होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने 94.56 किलोमीटर लंबाई वाले इन तीन राज्य राजमार्गों में क्षतिग्रस्त करीब 22 किलोमीटर मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने का काम शुरु करा दिया है। इन तीनों मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।



मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने की मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता के दृष्टिगत राज्य राजमार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने काम शुरु हो गया है। शासन ने इन मार्गों के लिए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो को बजट भी जारी कर दिया है। विभाग के दायरे में आने वाली लंबाई में इन मार्गों पर गड्ढों को सर्वे में चिह्नित कराया गया है। इसमें 50 किलोमीटर लंबाई वाले मेहंदीघाट-संडीला-भटपुर, 14.50 किलोमीटर लंबे बिलग्राम-सांडी-अल्हागंज और 30 किलोमीटर लंबाई वाले बिलग्राम-उन्नाव-इलाहाबाद राज्य राजमार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मेहंदीघाट-संडीला-भटपुर मार्ग पर 16 किलोमीटर, बिलग्राम-उन्नाव-इलाहाबाद मार्ग पर तीन और बिलग्राम-सांडी-अल्हागंज मार्ग पर तीन किलोमीटर लंबाई में क्षतिग्रस्त चिह्नित हुए हैं। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो ने बजट प्राप्त होते ही इन राज्य राजमार्गों को गड्ढामुक्त कराना शुरु कराया है। निर्माण खंड-दो के अधिशासी अभियंता एके मौर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के दृष्टिगत 30 अक्तूबर तक मार्गों को गड्ढामुक्त कराया जाना है। इस लिहाज से काम तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें