फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिल्ली तक 794 रुपये में जारी रहेगा एसी बस से सफर

Thu, 01 May 2025 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
 बस स्टेशन पर खड़ी एसी बस। संवाद - फोटो : बस स्टेशन पर खड़ी एसी बस। संवाद
विज्ञापन
फोटो-11- बस स्टेशन पर खड़ी एसी बस। संवाद
विज्ञापन

- लखनऊ जाने के लिए भी 205 रुपये ही करना होगा वहन, किराये में बढ़ोतरी न होने से जारी रहेगी 10 प्रतिशत की छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एसी बसों के किराये में 10 प्रतिशत छूट का लाभ यात्रियों को आगे भी मिलता रहेगा। परिवहन मंत्री ने किराये में छूट का लाभ 30 सितंबर तक करने का आदेश जारी कर दिया है। हरदोई से दिल्ली और लखनऊ जाने वाली एसी बसों में 10 प्रतिशत किराये में छूट का लाभ मिलता रहेगा।
यात्रियों को बेहतर सुविधाओं को देने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने एसी बसों के किराये में कटौती जारी रखेगा। निगम ने यात्रियों की सहूलियत के लिए किराये में एसी की बसों में 10 प्रतिशत की छूट दी गई है। छूट मिलने के बाद हरदोई से जाने वाली लखनऊ और दिल्ली जाने वाली एसी बसों के किराये में कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन

इससे दिल्ली जाने के लिए 794 रुपये देने पड़ रहे हैं। वहीं, लखनऊ जाने के लिए 205 रुपये, वाराणसी जाने में 805 रुपये और कानपुर जाने में 255 रुपये किराया देना पड़ रहा है। परिवहन मंत्री ने एसी बसों में 10 प्रतिशत कटौती 30 अप्रैल तक करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब उन्हाेंने किराये में छूट का लाभ 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने निगम के लाभ की स्थिति को देखते हुए और यात्रियों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए छूट का लाभ दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि परिवहन मंत्री ने एसी में 10 प्रतिशत की छूट का समय बढ़ा दिया है ऐसे में जनरथ सेवाओं सहित अन्य सभी एसी बसों में 10 प्रतशित छूट मिलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें