पिहानी के मोहल्ला लोहानी में पानी टंकी से आया गंदा पानी। संवाद
- फोटो : पिहानी के मोहल्ला लोहानी में पानी टंकी से आया गंदा पानी। संवाद
फोटो-26- पिहानी के मोहल्ला लोहानी में पानी टंकी से आया गंदा पानी। संवाद
पिहानी। दो दिनों के बाद मोहल्ला लोहानी में बृहस्पतिवार को पुरानी पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति शुरू कराई गई। पानी गंदा और उसमें कीड़े निकले। जिससे लोगों में नाराजगी है।
नगर पालिका परिषद से कस्बा में जलापूर्ति होती है। मोहल्ला लोहानी के नदीम खान, अहमद, हुसैन, राशिद, मुन्ना व आसिफ आदि ने बताया कि दो-तीन दिन से मोहल्ले में जलापूर्ति नहीं हुई। बृहस्पतिवार को सुबह पुरानी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति शुरू कराई गई। पानी गंदा और बदबूदार आया। जिसकी शिकायत की गई है। लोगों ने शुद्ध जलापूर्ति की मांग की है। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जल निगम की ओर से नई टंकियों और पाइप लाइन एक दूसरे से जोड़े जाने काम कराया जा रहा है। जल्द ही साफ पानी की आपूर्ति दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।