फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के डॉक्टर और स्टाफ लापता!

Sat, 22 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई-लखनऊ रोड पर स्थित ट्रामा सेंटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई।  नए ट्रामा सेंटर में तैनात चार डॉक्टरों सहित 32 लोगों का स्टाफ लापता है। संयुक्त सचिव स्वास्थ्य ने सात महीने पहले इनकी तैनाती कर जल्द से जल्द ज्वाइनिंग के निर्देश दिए थे। अभी तक दो डॉक्टर सहित 18 लोगों ने ही ज्वाइनिंग की है। स्टाफ और अन्य सुविधाएं न मिलने से ट्रामा सेंटर शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


शहर के बाहर हरदोई-लखनऊ रोड पर ट्रामा सेंटर बनाया गया है। इसमें दो एनेस्थेटिस्ट, दो आर्थो सर्जन और दो जनरल सर्जन के साथ 15 स्टाफ नर्स के पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा 29 अन्य पद भी हैं। करीब छह महीने पहले बनकर तैयार हो चुके ट्रामा सेंटर अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।

जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ट्रामा सेंटर शुरू न होने का कारण स्टाफ की कमी बता रहे हैं। जबकि विभाग की वेबसाइट में ट्रामा सेंटर में सभी 50 पदों पर तैनाती हो चुकी है। वेबसाइट पर दर्ज विवरण के अनुसार 13 अप्रैल को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विनोद कुमार सिंह ने ट्रामा सेंटर में पूरे स्टाफ की तैनाती की थी।
विज्ञापन


लेकिन हरदोई तक केवल कुछ ही स्टाफ पहुंचा है। आर्थोपैडिक सर्जन डा. आशुतोष सिंह, सर्जन डा. प्रीति पाल सिंह सलूजा, बाल रोग विशेषज्ञ डा. अशोक कुमार रस्तोगी और डा. मोहित पाल ने सात महीने बाद भी ट्रामा सेंटर में अपनी ज्वाइनिंग नहीं दी है।

अभी तक केवल दो डॉक्टरों सहित 18 लोगों ने ही ज्वाइन किया है। सीएमएस डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि शासन स्तर से 13 अप्रैल को ट्रामा सेंटर के लिए सभी पदों पर स्टाफ की तैनाती की गई थी। तैनात डॉक्टरों और स्टाफ को जल्द से जल्द ज्वाइनिंग के निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन अभी तक केवल 18 लोगों ने ही ज्वाइन किया है। ज्वाइन न करने वालों की कोई सूचना नहीं है। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव को भेेज दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें