फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साले की मौत बहनोई घायल

Thu, 20 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में साले की मौत हो गई, बहनोई घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली के गनीपुर गांव निवासी जमुना यादव का पुत्र पंकज (16) गुरुवार को किसी काम से बाइक से गोपार गांव गया था। उसके साथ उसके बहनोई का भाई नीशू भी था। दोनों देर रात गनीपुर लौट रहे थे।

बघौली थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर रामपुर के पास सामने से आ रही बाइक से पंकज की बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में पंकज व नीशू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक चालक को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन


वह बाइक समेत भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर डाक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें