फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: परिवहन निगम त्रिवेणी के स्नान संग कराएगा कुंभ मेला के दर्शन

Mon, 16 Dec 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-09- रोडवेज बस स्टेशन। संवाद
विज्ञापन

- सभी विकास खंडों के लिए चार-चार बसें की जाएंगी आवंटित, रोस्टर से होगा संचालन
- बस स्टेशन से भी संचालित होंगी कुंभ के लिए परिवहन निगम की बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। प्रयागराज में कुंभ मेला का पहला शाही स्नान वैसे तो 13 जनवरी 2025 पौष माह की पूर्णिमा को होगा। कुंभ मेला, मेला दर्शन और त्रिवेणी नदी के स्नान के लिए जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों से भी परिवहन निगम की बसों का संचालन होगा।
ग्रामीणों को कुंभ मेला दर्शन और त्रिवेणी स्नान के लिए सभी विकास खंडों से बसों का संचालन कराया जाएगा। प्रत्येक विकास खंड के लिए चार-चार बसों का आवंटन किया गया है। साथ ही इसके रोडवेज बस स्टेशन से भी बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

कुंभ मेला के शहर के बस स्टेशन से संचालित बसों के साथ ही विकास खंड स्तर पर भी बसों को लगाया जाएगा। 19 विकास खंडों के लिए चार-चार बसों का आवंटन किया गया है। रोस्टर से बसों का विकास खंड स्तर से संचालन कराया जाएगा। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम विभाग ने बसों के संचालन का खाका तैयार किया है। परिवहन विभाग ने 110 बसों में से बसों को आवंटित कर प्रयागराज के लिए संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन



इनसेट
आबकारी मंत्री के निर्देश पर की गई है व्यवस्था
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंध भुवनेश्वर कुमार से कुंभ मेला के दौरान जनपद से बसों के नियमित संचालन की व्यवस्था कराने के लिए कहा है। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी कुंभ मेला दर्शन और त्रिवेणी नदी के स्नान के लिए विकास खंड स्तर से बसों का संचालन रोस्टर से कराया जाए। मंत्री ने डीएम एमपी सिंह से कहा है कि परिवहन निगम की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त कराते हुए बस संचालन की आमजन तक जानकारी भी पहुंचनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें