फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को दावत दे रहे खुले में रखे ट्रांसफार्मर

Tue, 12 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मल्लावां। कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर बिना बैरीकेटिंग के रखे ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। शिकायत के बावजूद बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

बाजीगंज बाजार में बर्तन की दुकान के पास जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर की आज तक न तो बैरीकेटिंग कराई गई है और न ही इसे रखने को फाउंडेशन बना है। यहां पर सप्ताह में दो दिन बाजार लगती है। जिसमें सैकड़ों लोगाें आते हैं। इसके बावजूद इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

वहीं, राघौपुर रोड पर रामलीला मैदान में एक ही पोल पर दो ट्रांसफार्मर ऊपर नीचे रखे गए हैं। इसमें भी बैरीकेटिंग नहीं है। इस मार्ग से मल्लावां पब्लिक स्कूल के बच्चे आते-जाते हैं। अभिभावकों ने कई बार विद्युत उपकेंद्र मल्लावां में इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। कटरा बिल्हौर मुख्य मार्ग पर जमुनाचित्र मंदिर के पास भी ट्रांसफार्मर का ऐसा ही कुछ हाल है। कस्बा निवासी ललित किशोर, शीलू, मुंशी लाल, जावेद आदि ने बताया कि विद्युत विभाग इस ओर लापरवाही बरत रहा है। इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


वर्जन
मल्लावां। विद्युत उपकेंद्र के जेई अमरीश कुमार ने बताया कि समस्या उनकी जानकारी में है। वह आला अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करा चुके हैं। सामग्री उपलब्ध होते ही ट्रांसफार्मरों की बैरीकेटिंग कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें