फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसमार्मर फुंका, तीन मोहल्लों के उपभोक्ता बिलबिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। क्षेत्र के मखदूम शाह बाबा की मजार के पास रखा ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात फुंक गया। जिससे तीन मोहल्लों की बत्ती रातभर गुल रही। शनिवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने बताया कि मजार के पास रखे 100 केवी के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार रात 11 बजे आग लग गई। उसके बाद ट्रांसफॉर्मर से गर्म तेल निकलने लगा। इसकी सूचना पावर हाउस में दी, जिसके बाद लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस ट्रांसफार्मर से मोहल्ला खेड़ा, हांथा और कजियारा के मकानों में विद्युत आपूर्ति होती है। ग्रामीण सोवरन व सुधाकर का कहना है कि इस ट्रांसफॉर्मर से आए दिन फेस उड़ जाता है अथवा लो वोल्टेज कि समस्या बनी रहती थी। कई बार शिकायत करने के बाद भी इस ओर विद्युत विभाग ध्यान नहीं दे पा रहा है। जेई बावन सर्वेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात तक ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी थी।
पचकोहरा में तीसरी बार फुंका ट्रांसफार्मर
बघौली। कराही विद्युत उपकेंद्र के तहत ग्राम पचकोहरा का ट्रांसफार्मर एक माह में तीसरी बार फुंक गया। ट्रांसफार्मर के बार-बार जलने से उपभोक्ता परेशान हैं। कनेक्शन धारक सौरभ गुप्ता, राजनरायन शुक्ल, कुंजलाल कश्यप और वंशीधर त्रिपाठी ने बताया कि 63 केवीए का ट्रांसफार्मर है जिस पर लगभग 250 कनेक्शन हैं। उन्होंने नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। यहां भी शनिवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें