फोटो-12-बीएसए कार्यालय में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रमाण ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। अनामिका प्रकरण को लेकर परियोजना निदेशक ने अभिलेखों के सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल एफआईआर के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के आने के बाद से तीन दिनों से शिक्षा विभाग अभिलेख सत्यापन कार्य में जुटा है। अब जल्द ही मूल अभिलेखों के साथ नियुक्ति के दौरान जमा प्रपत्रों का मिलान कराया जाएगा। इधर सत्यापन के दौरान तीन शिक्षकों के अनुपस्थित रहने उन्हें पर नोटिस दिया गया है।
जांच के तीसरे दिन शनिवार को बीएसए कार्यालय में सुरसा, बावन, टड़ियावां, हरियावां, अहिरोरी कस्तूरबा विद्यालयों के 59 शिक्षकों को बुलाया गया था। जिसमें से 56 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने प्रपत्र जमा किए जबकि तीन बिना कारण बताए गायब रहे। डीसी बालिका अविनाश पांडे ने बताया कि अनुपस्थित रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं को नोटिस जारी की जा रही है। सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने बताया कि आधार कार्ड में लगी फोटो व सत्यापन के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं के आने के बाद मिलान कराया गया। उसमें कोई संदिग्ध नहीं मिला है।
अभिलेखों से होगा मिलान
हरदोई। डीसी ने बताया कि मूल अभिलेख जमा करा लिए गए हैं। नियुक्ति जिस अभिलेख पर हुई है इन मूल अभिलेखों से मिलान कराया जाएगा। इसमें संदिग्ध मिलने पर कार्रवाई होगी।