फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण के विरोध में धरना

Thu, 24 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की अपील पर गुरुवार को जिला कार्यकारिणी ने डिपो परिसर में धरना दिया। शाखा अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर ने कहा कि हरदोई परिक्षेत्र के सहायक प्र्रबंधक जीवानंद सिंहा द्वारा नियमों को ताक पर रखकर कर्मचारियों के गैर जनपद स्थानांतरण किए जा रहे हैं।

 वहीं संविदा कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया जा रहा है। जिसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का नियम के खिलाफ किया जा रहा स्थानांतरण तत्काल निरस्त किया जाए। अन्यथा संगठन आर पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होगा।
विज्ञापन


 शाखा मंत्री विनोद त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा किए जा रहे कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्टेशन शाखा अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि शाखा अध्यक्ष और मंत्रियों को लक्ष्य बनाकर उनका स्थानांतरण कराने की राजनीति हो रही है। बस स्टेशन मंत्री प्रेम नारायण शर्मा व शाखा कार्यशाला अध्यक्ष अखिल बाजपेई ने कहा कि बस स्टेशन के आसपास हो रही डग्गामारी से राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


 कर्मचारियों ने डग्गामारी पर रोकथाम के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से अपील की है। धरने पर निलेंद्र नाथ श्रीवास्तव, बीके त्रिपाठी, बलवीर सिंह, सुनील मिश्रा, संदीप दीक्षित, शेर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें