हरदोई रेलवे स्टेशन को ए श्रेणी में शामिल किया गया है। जिसके बाद रेलवे स्टेशन को बेहतर बनाने के लिए कार्य कराया जाएगा। रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने के लिए पूरे छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें सर्कुलेटिंग एरिया को बड़ा करने के साथ ही साइकिल स्टैंड को भी बेहतर बनाया जाएगा।
निजी भागीदारी के जरिए रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कर स्टेशन परिसर व उसके आसपास की जगहों का कायाकल्प किया जाएगा। साथ ही वाणिज्यिक कंपनियों को देकर उनका अन्य कार्यों में भी विकास होगा। स्थानीय हरदोई रेलवे स्टेशन का भी विकास करने के लिए प्रस्ताव बनाकर तैयार हो गया है।
जिसमें स्टेशन की बिल्डिंग को नए सिरे से बनाने के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया को बड़ा करने, स्टेशन पर फूड प्लाजा बनाने तथा बेहतर यात्री सुविधाओं को भी तैयार किया जाएगा। रेलवे की ओर से तैयार किया गया प्रस्ताव उत्तर रेलवे के जीएम को भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि इसी प्रस्ताव में से कुछ पर स्वीकृति मिल गई है और उसको लेकर काम शुरू कराया गया है।
हालांकि अभी पूरे प्रस्ताव पर अनुमति मिलने के संबंध में अधिकारियों ने कुछ नहीं कहा है लेकिन कैंटिन तथा जीआरपी के क्वाटरों को हटाया जा रहा है। जिसके लिए काम शुरू हो गया है। गौरतलब हो कि अमर उजाला में 24 नंवबर के अंक में इस संबंध में खबर का प्रकाशन भी किया गया है। सहायक मंडल अभियंता अमित कुमार ने कहा कि कुछ प्रस्तावों पर अनुमति मिली है तो काम शुरू कराया गया है।