फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंद चल रही आधा दर्जन प्रमुख ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
हरदोई स्टेशन के रेलवे काउंटर पर पसरा सन्नाटा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कई ट्रेनों का संचालन ठंड और कोहरे के कारण डेढ़ माह से बंद होने से यात्री परेशान हैं। इनमें जनता और सियालदाह एक्सप्रेस भी शामिल हैं। कई ट्रेनें लेट भी चल रहीं हैं। स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रहती है लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाती। ट्रेनें निरस्त और लेट होने के कारण बहुत से यात्री रिजर्वेशन कैंसल करा रहे हैं।
विज्ञापन

अप रूट की ट्रेन 13151 सियालदाह एक्सप्रेस, 14235 बनारस बरेली एक्सप्रेस और 14365 जनता एक्सप्रेस का संचालन 16 दिसंबर से बंद है। इसी तरह डाउन रूट की ट्रेन 13152 सियालदाह एक्सप्रेस का संचालन 18 दिसंबर, 14236 बरेली बनारस एक्सप्रेस 17 दिसंबर से और 14266 जनता एक्सप्रेस 17 दिसंबर से निरस्त चल रही है। इन ट्रेनों के साथ ही आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तिथियों के लिए निरस्त है। प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद होने से दैनिक यात्रियों को तो परेशानी का सामना करना ही पड़ रहा है, वहीं सबसे ज्यादा परेशानी रिजर्वेशन करा लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है।
ये ट्रेनें इन तिथियों में रहेंगी निरस्त
अप रूट की ट्रेन 13005 पंजाब मेल का संचालन 29 फरवरी तक हर सप्ताह बुधवार, शुक्रवार व रविवार को बंद रहेगा।
डाउन लाइन की ट्रेन 13006 पंजाब मेल दो मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को निरस्त रहेगी।
अप रूट की ट्रेन 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 27 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
डाउन रूट की ट्रेन 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 29 फरवरी तक प्रत्येक रविवार को बंद रहेगी।
अप रूट की ट्रेन 13119 सियालदह से नई दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 29 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को बंद रहेगा।
डाउन रूट की ट्रेन 13120 दिल्ली सियालदाह साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 1 मार्च तक प्रत्येक बुधवार व रविवार को निरस्त रहेगा।
दो साल से इनके संचालन का इंतजार
दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित अप रूट की ट्रेन 64221 लखनऊ शाहजहांपुर पैसेंजर मेमो और डाउन रूट की 64222 शाहजहांपुर लखनऊ पैसेंजर मेमो का संचालन दो वर्ष से बंद है। कुछ ही इसी तरह अप रूट की 54377 प्रयाग बरेली पैसेंजर व डाउन रूट की 54378 बरेली प्रयाग पैसेंजर का संचालन भी दो साल से बंद है। यात्रियों को इनका संचालन शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

रिजर्वेशन पर भी पड़ा अंतर
हरदोई। मौसम की मार के कारण कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद हरदोई स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगों की औसत संख्या में भी गिरावट आई है। अधिकारियों का कहना है कि औसतन प्रतिदिन हरदोई स्टेशन से आठ हजार लोग यात्रा करते थे, प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद संख्या में लगभग 20 फीसदी की कमी आई है। रिजर्वेशन करा यात्रा करने वालों की संख्या में भी 15 से 20 फीसदी की कमी आई है।
फरवरी में शुरू हो सकता कई ट्रेनों का संचालन
कोहरे व मौसम की वजह से जो भी ट्रेनें बंद चल रही हैं, उनका संचालन जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया है। फरवरी में कई ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
- अंबुज मिश्रा, कामर्शियल इंस्पेक्टर
यात्रियों ने बताई समस्या
शहर निवासी रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि दिल्ली, बरेली, शाहजहांपुर समेत लखनऊ और अन्य जगह जाने वाले यात्री ट्रेनों का संचालन बंद होने से परेशान हैं। दो माह से समस्या बनी हुई है।
स्टेशन पर मौजूद विशाल तिवारी ने बताया कि मेमो व बरेली प्रयाग पैसेंजर ट्रेनें शाहजहांपुर व लखनऊ के दैनिक यात्रियों के लिए सबसे सुगम साधन थीं, दोनों ट्रेनों का संचालन बंद होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी होती है। यात्री हित में दोनों ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू होना चाहिए।
रेलवेगंज निवासी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि कोहरे और सर्दी के कारण कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। रूट पर ट्रेनें काफी कम हो गईं हैं, ट्रेनों का संचालन बंद होने से लंबी दूरी के यात्रियों के साथ ही दैनिक यात्रियों को भी काफी दिक्कत हो रही है।
- शहर निवासी ओमपाल सिंह ने बताया कि सियालदाह एक्सप्रेस, बरेली बनारस एक्सप्रेस व जनता एक्सप्रेस आदि ट्रेनें इस रूट की व्यस्त ट्रेनें हैं, इनका संचालन दो माह से बंद है। इसके अलावा कई ट्रेनों का सप्ताह में अलग-अलग दिन संचालन बंद है। सही जानकारी न होने से यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें