फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थियों की रुकी मनमानी

Thu, 30 Jul 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी दो दिन की मनमानी पर गुरुवार को अंकुश लगाया गया। परीक्षा सख्ती के साथ संपन्न कराई गई। स्कूल में परीक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थित रही।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि बीटीसी 2013 के प्रशिक्षणार्थियों की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा जीआईसी परीक्षा केंद्र पर चल रही है। परीक्षा केंद्र पर विगत दो दिनों से प्रशिक्षणार्थियों की मनमानी जारी थी। गुरुवार को केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारी ने परीक्षा दे रहे प्रशिक्षणार्थियों की मनमानी पर अंकुश लगाया और परीक्षा के दौरान अनुशासन में रहकर प्रशिणार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा में सभी 428 प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे, वहीं केंद्र व्यवस्थापक सुधाकर बाजपेई और परीक्षा प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को परीक्षा में सख्ती की गई। परीक्षा में अनुशासन में रहकर प्रशिक्षणार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें