फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समग्र गांव में समस्याओं का अंबार

Thu, 30 Jul 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया समग्र गांव बेहटा बुजुर्ग विकास कार्यों से कोसों दूर है। संपर्क मार्ग से लेकर गांव के गलियारे या तो बने नहीं है और जो बने हैं, उसमें गुणवत्ता की खराब स्थित नजर आती है। हाल में बने सीसी मार्ग जगह जगह से टूट गए हैं। उधर, ग्रामीणों के मुताबिक बनाए गए शौचालय भी बरसात में टपक रहे हैं।
विज्ञापन


बेहटा बुजुर्ग का लोहिया समग्र गांव के रूप में वर्ष 14-15 में चयन हुआ था। संपर्क मार्ग बिलग्राम-सांडी मार्ग से लगभग डेढ़ किमी का है, जिसमें गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं। क्रंकीट का मार्ग पूरी तरह उखड़ चुका है और ऊबड़ खाबड़ रास्ता बना हुआ है, जिससे लोगों को आवागमन में बड़ी समस्या होती है।

यह मार्ग डाभा से होता हुआ सेमरा चौराहा तक पहुंचता है। जो संपर्क मार्ग से लगभग डेढ़ किमी के बाद गांव पहुंचने पर अंदर के गलियारों का खड़ंजा उखड़ चुका है और कीचड़ भरा रास्ता बन गया है। गांव में कुंवरपाल यादव, सुदीश यादव, विजय बहादुर के मकान के सामने से लेकर पच्चा के मकान तक पूरा रास्ता न बनाने से जलभराव होता है।
विज्ञापन


पानी भरने से आवागमन में ग्रामीणों को काफी समस्या आ रही है। हरीप्रकाश की दुकान से लेकर रामखेलावन के मकान तक, गौतम के मकान के पास से कीचड़ युक्त रास्ता है और गलियारों में कीचड़ व गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जो शौचालय अभी हाल में ही बने हैं, बरसात के पानी से उनकी छतें टपकने लगी हैं। नन्हे, चंदर, बाबू, झम्मन, जसवंत, मकरंद रज्जू, रामपाल लज्जा, मुन्नू, कैलाश, राजपाल, छोटे आदि ने कहा कि पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को सरकार करोड़ों रुपये खर्च करती है, इसके बावजूद हैंडपंप भी खराब पडे़ है।

सर्वेश मिस्त्री के मकान के पास लगे हैंडपाइप लगभग तीन से चार महीने से खराब हैं। उधर, सीएम के विकास के प्राथमिकता वाले लोहिया समग्र गांव बेहटा बुजुर्ग की दशा खराब है। उधर, एसडीएम पीपी तिवारी ने बताया कि गांव के विकास कार्यों की जांच कराई जाएगी, यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिली तो उसको दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें