फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: त्योहार के 20 दिन बाद तक ट्रेनों में आरक्षण फुल, प्रतीक्षा सूची भी लंबी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। त्योहार के लिए ट्रेन टिकट में शुरू हुई मारामारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। दिवाली और छठ पर बिहार व पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनोंं में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा। हालत ऐसी कि सभी प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग भी फुल है। लोग सुबह ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं और जब विंडो पर पहुंचते हैं तो पता चलता है कि सीटें फुल हैं।
विज्ञापन

टिकट बुक कराने पहुंचे यात्री रोजाना टिकट काउंटर के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी 17, 18 और 20 अक्तूबर तक किसी भी ट्रेन में सीट खाली नहीं मिल रही है। इससे यात्रियों को मजबूरन बसों का सहारा लेना पड़ सकता है। रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनें तो चलाई हैं लेकिन उनमें भी प्रतीक्षा सूची लंबी हो चुकी है।
त्योहार के 20 दिन बाद तक ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं है और वेटिंग टिकट लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। यात्रियों को बार-बार रेलवे काउंटरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। रेलवे की वेबसाइट और आरक्षण केंद्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आनंद विहार टर्मिनस से मालदा टाउन एक्सप्रेस, अमृतसर से हावड़ा पंजाब मेल, आनंद विहार सीतामढ़ी त्योहार विशेष, बाघ एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों में अक्तूबर के बाद नवंबर के पहले सप्ताह तक एक भी कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं है। कई स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति इतनी खराब है कि 100 से ज्यादा यात्रियों की प्रतीक्षा सूची चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें