फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन फेल होने पर सवा घंटे अप ट्रैक बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अप लाइन पर जा रही ट्रेन संख्या 14015 सद्भावना एक्सप्रेस का बुधवार की रात स्टेशन पर इंजन फेल हो गया। काफी मशक्कत के बाद भी जब इंजन सही नहीं हो सका तो रौजा से लखनऊ जा रहे इंजन को रास्ते में रोक कर उसे लगा सद्भावना एक्सप्रेस को शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान अप ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन

रक्सौल से आनंद विहार दिल्ली जा रही अप रूट की ट्रेन संख्या 14015 बुधवार की रात निर्धारित समय 8.05 बजे से 25 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची। स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। चालक व सहयोगी स्टाफ ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। इस पर स्टेशन मास्टर ने अप रूट पर ट्रैफिक रोक ट्रैक पर आ रही ट्रेन हिमगिरी एक्सप्रेस को ट्रैक नंबर दो से निकाला।
इधर, सूचना मिलने के बाद स्टेशन स्टाफ मौके पर पहुंच गया। चालक व सहयोगी स्टाफ ने कोशिश की, लेकिन इंजन काम नहीं कर सका। स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर रौजा से लखनऊ जा रहे खाली इंजन को हरदोई स्टेशन पर रोक उसे सद्भावना एक्सप्रेस में लगाया गया।
विज्ञापन

इंजन को सद्भावना एक्सप्रेस में लगाए जाने के बाद ट्रेन को लगभग सवा घंटा की देरी से शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक राजीव आर्या ने बताया कि इंजन फेल फेल होने के चलते ट्रेन सवा घंटे खड़ी रही। इस दौरान ट्रेनों के यातायात नहीं प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें