फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रेनों के डायवर्जन से रेल यात्रियों पर बढ़ा अतिरिक्त भार, सफर भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे के विकास कार्यों और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का संचालन आलमनगर तक किया जा रहा है और वहां से ट्रेनें मार्ग परिवर्तित कर रही हैं। ऐसे में हरदोई समेत आसपास के जिलों के हजारों रेल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। चारबाग स्टेशन तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। अवध आसाम और सियालदह एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित रूट पर न जाने से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर तकनीकी कार्य और लखनऊ में चारबाग स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर निर्माण की वजह से हरदोई से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हैं। चारबाग स्टेशन में निर्माण की वजह से पैसेंजर ट्रेन 54337-38 का संचालन आलम नगर तक ही किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रेन 15119-20 दून एक्सप्रेस, ट्रेन 15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और 14307-08 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस आलम नगर से लखनऊ चारबाग न जाकर उतरेटिया जाएगी।
ऐसे में हरदोई व आसपास के जिलों के यात्रियों को आलमनगर में ही उतरना पड़ रहा है और वहां से निजी वाहनों से अतिरिक्त किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। इसी तरह से मुरादाबाद-बरेली रेलखंड तकनीकी कार्य की वजह से ट्रेन 13151-52 सियालदह एक्सप्रेस रामपुर, मिलक, क्लटरबकगंज, स्टेशन पर नहीं जा रही है और बरेली में भी जंक्शन के स्थान पर कैंट स्टेशन पहुंच रही है।
विज्ञापन

ट्रेन 15909-10 अवध आसाम एक्सप्रेस भी रामपुर नहीं जा रही है। ऐसे में इन स्टेशनों के लिए यात्रियों को पड़ोसी स्टेशनों पर उतर कर अतिरिक्त किराया खर्च कर गंतव्य तक जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा ने बताया कि कार्य पूरा होने तक यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है।



यात्रियों ने सुनाई अपनी परेशानी

-आशानगर निवासी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि लखनऊ जाने के लिए रोज ट्रेन से सफर करता हूं, लेकिन डायवर्जन के कारण मजबूरी में ऑटो करना पड़ता है।

-कोर्रिया की यात्री रेखा वर्मा ने कहा कि परिवार के साथ सफर करना था। लखनऊ से ट्रेन बदलनी थी, आलम नगर में ट्रेन से उतर निजी वाहन से जाना पड़ा, जिससे यात्रा का बजट भी बिगड़ गया।

-छात्र रवि यादव ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा देने बरेली जाना था। अब बरेली जंक्शन तक ट्रेन नहीं जाएगी ऐसे में समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए बस या फिर टैक्सी से जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें