फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेतरतीब वाहनों से यातायात व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में जाम की समस्या के निराकरण के लिए कोई प्रभावी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। दोपहर से शाम तक शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में समस्या होती है। सड़क किनारे फुटपाथों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बसें भी जाम में फंस जाती हैं।
विज्ञापन


शहर में जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। रोजाना जाम की समस्या से लोगों को घंटों जूझना पड़ रहा है। सड़क के किनारे दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। वाहनों को बाजार में बीच सड़क पर आड़े तिरछे खड़े कर चालक घंटों गायब हो जाते हैं। जाम की समस्या की ओर न तो पालिका प्रशासन ध्यान दे रही है और न ही यातायात विभाग की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
यातायात विभाग कार्रवाई करती है तो कुछ दिन स्थिति सुधरती है, लेकिन कार्रवाई बंद होते ही स्थिति बदहाल हो जाती है। जाम की वजह से स्कूली वाहन, एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सोमवार को सिनेमा रोड, अस्पताल रोड, नुमाइश चौराहा रोड और बड़ा चौराहा पर भारी जाम लगा रहा। यातायात प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि फुटपाथ पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। फुटपाथ पर लोगों को वाहन खड़ा करने से भी मना किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें