फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: श्रद्धालुओं को नए साल में सुनासीर नाथ मंदिर का दिखेगा अलग स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक सुनासीर नाथ मंदिर नए साल में अलग स्वरूप में दिखेगा। उप्र पर्यटन विकास निगम की ओर से मंदिर के सुंदरीकरण के काम को तेजी से कराना शुरू करा दिया है। इससे नए साल में श्रद्धालुओं को मंदिर में और भी सुविधा व सहूलियत उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन


सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण कराए जा रहे हैं। उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से मल्लावां के सुनासीर नाथ मंदिर का भी सुंदरीकरण कराया जा रहा है। शासन ने मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 1,51,00,000 रुपये की स्वीकृति दी है। शासन ने काम कराए जाने के लिए एक फरवरी 2024 को 50,00,000 रुपये भी दे दिए थे। काम कराए जाने की जिम्मेदारी उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम को सौंपी गई। पर्यटन विकास निगम की ओर से वैसे तो समय से काम शुरू कराया गया और जुलाई में ही काम पूरा कराने की समय सीमा दी गई थी।
काम कराए जाने के दौरान ही सुनासीर नाथ मंदिर पर लगने वाले मेले के कारण काम बंद कराना पड़ा। पर्यटन विकास निगम ने काम कराए जाने के लिए समय सीमा तो नहीं बढ़ावाई, लेकिन अब दिसंबर तक काम पूरा करा लेने के लिए कहा है। जनपद में पर्यटन विकास विभाग का काम देख रहे दीपांकर चौधरी ने बताया कि मेले के कारण काम बंद करा गया था, जिसे अब तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें