हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर हाइवे मार्ग पर लमकन स्थित नीलम नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने से इसकी मरम्मत को बंद किए गए हाइवे मार्ग से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाइवे पर सवायजपुर व सांडी तिराहे पर मार्ग अवरोधक बेरियर बनाए जाने से भारी वाहनों ट्रक,बसें आदि बंद हो जाने से क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सर्वाधिक दिक्कतें व्यापारियों को हो रही हैं। उनका माल नहीं आ पा रहा है। गिट्टी, मौरंग के व्यापारी नीरज दुबे, ओमप्रकाश राजपूत, शैलेंद्र सिंह चौहान, राजवीर यादव, विनीत शुक्ला आदि का कहना है कि बेरियर कस्बे में लगाना चाहिए। ताकि कस्बे के व्यापारियों का माल कस्बे तक आ सके। वहीं रोडवेज व प्राइवेट बसें भी नहीं आ पा रही है। जिससे जिला मुख्यालय समेत दिल्ली आदि जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।