फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का पानी खेतों में घुसा, फसलें डूबीं

Sun, 31 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
बाढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलग्राम। क्षेत्र में गंगा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा का पानी खेतों में भर गया है, इससे फसलें डूब गई हैं। कटरी इलाके में बढ़ रहे पानी से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

गंगा नदी का जल स्तर बढ़ जाने से सबसे पहली तबाही कटरी पर सौला के रामेश्वर पुरवा के आसपास हो रही है। यहां का स्कूल बहने के बाद पानी ने खेतों की ओर रुख कर लिया है।

सुनारीपुरवा, मोहनपुरवा कटरी बीचुइया समेत इलाकों की फसलें अब पानी में डूब गई हैं। रविवार देर शाम को कटरी इलाके के ग्रामीणों ने पानी के उफान की जानकारी दी। जिसके चलते एसडीएम पीपी तिवारी ने निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें