फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक कानूनों को नजरंदाज कर भर रहे सवारियां

Mon, 02 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक कानूनों को नजरंदाज कर नगर में बैट्री चालित आटो रिक्शा मनमानी कर रहे हैं। आलम यह है कि इन रिक्शों में निर्धारित तादाद से ज्यादा सवारियाें को भरकर चलाया जा रहा है। इन पर न तो ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है न ही कोई जिम्मेदार ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन


बैट्री से चलने वाला ई-रिक्शा में करीब 12 से ज्यादा सवारियां बैठकर चालक सरेआम फर्राटा भर रहे हैं। हैरत की बात है कि यह रिक्शा लखनऊ रोड स्थित पुलिस बूथ, कोतवाली, कसबा चौकी तथा इमलियाबाग चौराहे से होकर गुजरते हैं, पर यहां तैनात पुलिस ने भी इन्हें रोक कर हिदायत देना मुनासिब न समझा।

इसके अलावा आटो रिक्शा में सवारियां भूसे की तरह से ठूंस ठूंस कर भरी जा रही हैं। सवारियों का चेहरा व हाथ पैर बाहर निकले रहते और चालक जरा सी सीट पर टिका बैठ रहता है। ऐसे में जरा भी संतुलन बिगड़ते ही आटो दुर्घटना का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि ट्रैफिक पुलिस के अभाव में कांस्टेबिल को ही चौराहों पर ड्यूटी पर लगा दी जाती है, पर यह सिपाही इन आटो रिक्शा चालकों से सुविधा शुल्क वसूलते ही नजर आते हैं।

इस बाबत सीओ चरन सिंह का कहना है कि वह आए दिन पुलिस कर्मियों को इस ओर भी ध्यान देने को हिदायत देते रहते हैं। आगे भी वह इन रिक्शों में भूसे की तरह से सवारियां न भरी जाएं, इस पर भी चेकिंग कराने के निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें