फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे प्रवेश व 12 घंटे निकासी, मंडी के जाम ने बिगाड़ा हाल

विज्ञापन
मंडी जाने को सरकुलर रोड पर लगी वाहनों की लंबी कतार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बाजार में धान की आवक तेज होने के साथ ही मंडी परिसर की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। व्यापारियों ने फड़ के साथ ही सड़क तक कब्जा कर वहां धान कटवाना शुरू कर दिया है। इसके कारण जाम की समस्या है।
विज्ञापन

परिसर के अंदर और बाहर तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। हाल ये है कि डेढ़ सौ मीटर की दूरी तय करने में भी चार से पांच घंटे लग रहे हैं।
पांच सौ मीटर से तीन किलोमीटर तक लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। इसको देखते हुए मंडी प्रशासन ने वाहनों के प्रवेश व निकासी का शेडयूल जारी कर दिया है।
नवंबर के दूसरे पखवारे में बाजार में धान की आवक तेज है। आम दिनों में जहां आवक 15 से 20 हजार क्विंटल प्रतिदिन हो रही थी, वहीं पिछले कुछ दिनों से आवक का आंकड़ा प्रतिदिन 30 हजार क्विंटल से भी अधिक हो गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने फड़ के साथ ही परिसर में सड़कों तक पर बेतरतीबी से माल कटवाना शुरू कर दिया है। जिसके कारण परिसर में लगातार जाम की समस्या बनी हुई है।
मंडी प्रशासन ने स्थिति सामान्य न होने तक वाहनों के प्रवेश के लिए रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक व निकासी के लिए दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक का समय निर्धारित किया है।
इसके बावजूद मंडी के बाहर भी वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गईं हैं। मंगलवार को मंडी गेट से लखनऊ चुंगी तक, सरकुलर रोड, बेलाताली पार्क तक व लखनऊ रोड पर एफसीआई गोदाम तक वाहनों की कतारें लगी नजर आईं।
आवक तेज हो गई है। किसानों को परेशानी न हो इसके लिए प्रवेश के साथ ही निकासी भी तेजी से कराई जा रही है। व्यवस्था बनी रही, इसके लिए प्रवेश व निकासी के लिए 12-12 घंटे का वक्त निर्धारित किया गया है। लगातार नजर रखी जा रही है। प्रयास किया जा रहा है जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। - बबलू लाल, मंडी सचिव, हरदोई
किसानों ने यूं बताई समस्या
सरकुलर रोड पर जाम में फंसे शाहाबाद के किसान रामवीर सिंह ने बताया कि वह सुबह पांच बजे ट्राली से धान लेकर शहर आ गए थे। दोपहर 12 बजे जैसे-तैसे मंडी में प्रवेश मिल सका।
मंडी गेट के पास प्रवेश के लिए इंतजार मेें ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे बेनीगंज के ग्राम चठिया निवासी किसान सुकुल ने बताया कि बेलाताल के पास से मंडी गेट की दूरी लगभग डेढ़ सौ मीटर है। सुबह सात बजे आ गए थे, रेंग रेंग कर अब ट्राली गेट के पास पहुंच सकी है।
सुबह सात बजे से मंडी में प्रवेश के लिए खड़े वाहनों की कतार में शामिल ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सीतापुर रोड के ग्राम कुदुन्नी निवासी किसान मोरध्वज ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद भी कोई कर्मचारी यह बताने को तैयार नहीं है कि मंडी में प्रवेश कितने बजे मिलेगा।
टोडरपुर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि जाम की इस स्थिति की जानकारी होती तो वह दो या तीन दिन बाद आते। यहां आकर जाम देखने के बाद लग रहा है कि प्रवेश मिलने और बाहर निकलने में कम से कम घंटे लग जाएंगे।

मंडी गेट पर प्रवेश के लिए बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें