फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम यातायात, बिगाड़ रहा शहर के हालात ...

विज्ञापन
सोल्जर बोर्ड चौराहा पर जल्द निकलने की कोशिश में आड़े तिरछे कर वाहन निकालते चालक। संवाद न्यूज एजे? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। यातायात माह खत्म हो गया। इसके साथ ही जैसे लोग फिर ट्रैफिक नियम भूलने लगे। लोगों के जल्दी निकलने की होड़ में बेलगाम हुआ यातायात परेशानी का सबब बन गया है। नियमों को दरकिनार कर वाहन चालक मनमानी करते हैं और उसके बाद जाम में घंटों फंसे रहते हैं। चौराहों पर ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन इसका फर्क पड़ते नहीं दिख रहा। हाल ये है कि दिन में नो एंट्री के बाद भी भारी वाहन चौराहों से गुजरते हैं।
विज्ञापन

नवंबर में चले यातायात माह के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही परिवहन विभाग और पुलिस ने सड़क पर उतर वाहन चालकों व आमजन को नियमों का पाठ पढ़ाया। कभी गांधीगीरी कर चालकों को फूल दिए तो कभी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। लेकिन इस कवायद का असर देखने को नहीं मिल रहा है।
कार, बाइक व अन्य वाहनों का बेतरतीबी से चलना, मनचाहे ढंग से पार्किंग और नियमों का उल्लंघन करना शहर में आम सा हो गया है। सख्ती के बाद भी अब तक शहर में दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर अंकुश नहीं लग सका है। नतीजतन दिन में कई बार शहर में जाम लगता है। स्कूलों की छुट्टी के वक्त हालत और खराब हो जाती है।
विज्ञापन

कड़ाई से नियम पालन कराएं
हरदोई। शहर के सिनेमा चौराहा निवासी हरिमोहन श्रीवास्तव, नघेटा निवासी राहुल सिंह व कौशलपुरी निवासी विमल श्रीवास्तव ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुधरवाने व नियमों का कड़ाई से पालन कराए जाने की मांग की है।
वर्जन
शहर में यातायात व्यवस्थित कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हर चौराहे पर यातायात कर्मी व होमगार्डों की तैनाती की गई है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। पहले से सुधार भी हुआ है, व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

- कमलेश कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें