हरदोई। स्वास्थ्य महकमे की लाख कोशिशों के बावजूद जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल की पैथलैब की रिपोर्ट में अब तक 224 ऐसे मरीज पाए गए हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी में डेंगू के मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है।
जिले में डेंगू कहर बरपा रहा है। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य महकमा प्रयासरत है। डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य टीमें मौंके पर जाकर जांच फॉगिंग आदि कराती हैं।
इसके बाद भी डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की पैथलैब के कर्मचारियों की माने तो रोजाना दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। सुविधाएं न होने से चिकित्सकों से परामर्श लेने के बाद मरीज मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। सीएमएस डॉ. एके शाक्य ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों को इलाज से लेकर भर्ती करने के लिए स्पेशल वार्ड की व्यवस्था है। जो रोगी यहां पहुंचे हैं, उनका इलाज किया जा रहा है।