फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पीतल की चमक से बाजार सजाने में जुटे कारोबारी

विज्ञापन
फोटो-14- सदर बाजार में दुकान पर बर्तनों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ सबसे बड़ा त्योहार होता है। पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए पूजन और व्रत का खास विधान है। ऐसे में पूजन में जरूरी सामग्री के साथ ही पीतल की चमक से बाजार को सजाने में कारोबारी जुट गए हैं। दुकानदारों ने पीतल के करवा को मांग के अनुरूप दुकानों पर उपलब्ध कराया है। वहीं लोग भी परंपरानुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं दिन में व्रत रखने के साथ ही शाम को चांद का दीदार कर अर्घ्य देकर व्रत का परायण करती हैं। करवाचौथ पूजन में सुहागिन करवा का प्रयोग करती हैं। वैसे तो मिट्टी के करवा काे भी पूजन में प्रयोग किया जाता है लेकिन पीतल आदि के करवा को महत्व दिया गया है। करवाचौथ पर पीतल के करवा की मांग को देखते हुए बाजार में बर्तनों की दुकानों पर इन दिनों पीतल की चमक ही दिखाई दे रही है।
लोग भी अपनी पसंद और बजट के मुताबिक पीतल के करवा की खरीदारी कर रहे हैं। वैसे तो पीतल के करवा की कीमत वजन से तय होती है लेकिन दुकानों पर सामान्य तौर पर 700 से 1,500 रुपये प्रति पीस के करवा उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-

करवाचौथ के साथ ही धनतेरस व दीपाली पर बिक्री के उद्देश्य से दुकान पर पीतल, तांबे और कांसे के साथ स्टील के बर्तन उपलब्ध हैं। करवाचौथ पर लोग औसतन कीमत के पीतल के करवा की खरीदारी कर रहे हैं। -दीपक कुमार
-

दुकान पर पीतल के सामान्य से लेकर भारी वजन के करवा उपलब्ध हैं। लोग अपने बजट के मुताबिक खरीदारी कर रहे हैं। दुकान पर पीतल, तांबे और कांसे के साथ ही स्टील के बर्तन भी मंगवा लिए हैं। -राकेश गुप्ता

फोटो-14- सदर बाजार में दुकान पर बर्तनों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-14- सदर बाजार में दुकान पर बर्तनों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें