फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने की साप्ताहिक बंदी को प्रभावी करने की मांग

विज्ञापन
फोटो-10- मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय उद्योग व्याप? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर में मंगलवार और रेलवेगंज में रविवार को साप्ताहिक बंदी अनिवार्य रूप से कराए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपे ज्ञापन में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि नगर के बाजारों में साप्ताहिक बंदरी का पालन पूर्णतया नहीं हो पा रहा है। प्रशासन की व्यवस्था के अनुरूप सदर बाजार मंगलवार व रेलवेगंज बाजार रविवार को बंद रहना चाहिए।
कोरोना काल की सख्ती में यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से चली आ रही थी। जो अब व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मनमाने रवैये से बिगड़ रही है। ऐसे में श्रमिकों को भी कोई अवकाश नहीं मिलता। साथ ही व्यापारी भी निजी कार्यों को पूरा करने में असमर्थ हो जाता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन करवाए जाने की मांग की। इस मौके पर जिला प्रभारी अब्बाद हुसैन, सचिन गुप्ता, आशीष गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, तरनजीत सिंह, मनोज कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, दुर्गेश चंद्र गुप्ता, सनी सिंह, मो. अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें