फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रालियां टकराईं, तीन घंटे जाम

Fri, 03 Jan 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
सड़क पर पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली  - फोटो : सड़क पर पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली
विज्ञापन
फोटो-17-बेगराजपुर के पास सड़क पर पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
विज्ञापन

- पाली-शाहाबाद मार्ग पर घटना, काेई हताहत नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। आलू लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियां पाली शाहाबाद मार्ग पर आपस में टकराकर बेगराजपुर के पास पलट गईं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्राली पलट जाने से आवागमन बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्रालियां को हटाकर यातायात चालू कराया गया।
बृहस्पतिवार देर रात अरवल थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के कुछ किसान दो ट्रैक्टर ट्रालियों से आलू लेकर शाहाबाद मंडी जा रहे थे। शाहाबाद मार्ग पर बेगराजपुर के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर के चालक को झपकी आ गई और उसने ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली उससे टकराग ई। दोनों ट्रैक्टर ट्रालियां पलट गईं। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश राय ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को सड़क से हटवा दिया गया है। दोनों ट्रालियों में लदे सामान लेकर किसान दूसरे वाहनों से मंडी चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें