फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मां तुम फोन न किया करो...कह विवाहिता ने की खुदकुशी

Fri, 03 Jan 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
राधिका - फोटो : राधिका
विज्ञापन
फोटो-20-राधिका। स्रोत परिजन
विज्ञापन

- नौ मार्च को कोर्ट मैरिज होने के बाद चार जुलाई को पड़ी थीं भावरें
- हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरचा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरचा गांव में मां से मोबाइल पर बात करने के बाद नवविवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां से बातचीत के दौरान विवाहिता ने कहा था कि तुम फोन मत किया करो, तुम्हारे बात करने से घर में क्लेश होता है। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के आनंदपुर निवासी राधिका (23) ने प्रेम प्रसंग में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरचा गांव निवासी मोहित सिंह नौ मार्च 2024 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद चार जुलाई को दोनों की विधिवत शादी भी हुई थी। राधिका ने बृहस्पतिवार रात ससुराल में ही दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटकते देखा तो मायके वालों को सूचना दी। जानकारी पर मृतका का भाई अभिषेक और मां प्रेमवती घटनास्थल पर पहुंची। प्रेमवती ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात दस बजे उसकी राधिका से बात हुई थी। इस दौरान उसने कहा था कि फोन न किया करो, तुम्हारे बात करने से घर में क्लेश होता है। यह कहकर फोन काट दिया था।
विज्ञापन

मृतका के भाई अभिषेक का आरोप है कि शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दहेज दिया गया था। ससुराल वाले सोने की चेन मांग रहे थे और इसके लिए राधिका को प्रताड़ित करते थे। हरपालपुर कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें